बक्सर, मार्च 29 -- नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में अतिमी बिन्द डेरा गांव में छापेमारी कर एक महिला को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार महिला सोना कुंवर बताई जाती है। बासुदेवा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि अतिमी बिन्द डेरा गांव में शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर तत्काल छापेमारी किया गया छापेमारी में महिला सोना कुंवर को 15 लीटर देशी शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.