सीवान, अक्टूबर 1 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसन्डा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मनोज चौधरी के घर से 15 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनोज चौधरी अपनी पत्नी की मदद से घर में शराब बनाकर बेचता था। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस मनोज चौधरी के घर पहुंची तो वहां मनोज चौधरी की पत्नी थी जो पुलिस को देखकर दरवाज़ा बंद करने लगी। दरवाजा खुलवाकर तलाशी के दौरान घर के अंदर प्लास्टिक के जार में रखा हुआ 15 लीटर देसी शराब बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं घर की छत पर करकटनुमा कमरे के अंदर महुआ मीठा पानी में फुलाया गया मिला जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। शराब तैयार करने के लिए बनाए गए दो चूल्हे भी नष्ट किए गए। बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने मनोज चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार कर ल...