पूर्णिया, जून 18 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब कारोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देसी शराब जब्त की। मामले में गोपीनगर परसा निवासी स्वर्गीय हीरा मिर्जा के पुत्र सिंटू मिर्जा, कलमबाग निवासी स्व. लोचाय मंडल के पुत्र बिंदेश्वरी मंडल तथा भतसारा निवासी स्व. साहेब ऋषि के पुत्र चंद्र किशोर ऋषि को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...