कटिहार, दिसम्बर 22 -- फलका, एक संवाददाता फलका पुलिस ने रंगाकोल गांव में छापेमारी कर पंद्रह लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत क्षेत्र में छापेमारी के क्रम में सूचना मिली कि रंगाकोल गांव में एक व्यक्ति अपने कामत पर शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़कर आरोपी को पकड़ा। पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम कलावन मंडल रंगाकोल गांव निवासी बताया। तलाशी के क्रम में आरोपी के पास से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.