औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- ओबरा थाना क्षेत्र के यमुनी गांव से पुलिस ने 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलेन्द्र कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया गया और आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.