रुद्रपुर, जून 28 -- खटीमा। बंडिया में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण अब 15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण होगा। अजय मौर्य ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। मांग पर संज्ञान लेते हुए मार्ग के पुनर्निर्माण को स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली छात्रों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। यह भी पढ़ें- 11.50 लाख रुपये से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...