नई दिल्ली, अगस्त 30 -- भारत में डीजल कारों की डिमांड एक बार फिर से देखने को मिल रही है। वहीं, अगर आप डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार तलाश रहे हैं, तो मार्केट में कुछ शानदार ऑप्शन हैं। डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों के लिए खास है, जो बेहतर माइलेज के साथ शहर में कंफर्टेबल ड्राइविंग चाहते हैं। अगर आपका बजट 15 लाख रुपये तक है, तो फिलहाल भारतीय बाजार में कुछ ही डीजल ऑटोमैटिक कारें उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इस बजट में 10 लाख रुपये या उससे कम कीमत वाली कोई डीजल ऑटोमैटिक कार नहीं है।Kia Sonet इस लिस्ट में सबसे किफायती डीजल ऑटोमैटिक कार किआ सॉनेट है। इसके डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआत HTE (O) से होती है, जिसकी मुंबई में ऑन-रोड कीमत 11.92 लाख रुपये है। इस पावरट्रेन के कुल सात वेरिएंट उपलब्ध हैं। हाला...