नई दिल्ली, अगस्त 10 -- JSW भारत के SUV मार्केट में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी इंडियन मार्केट में Jetour T2 पर बेस्ड एसयूवी के साथ एंट्री कर सकती है। इसके बाद Jaecoo J5 और Chery iCar V23 जैसे मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इसी बीच जेएसडब्ल्यू की आने वाली जैको J5 को भारत में टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। यह एसयूवी हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और दूसरी मिड-साइज एसयूवी को टक्कर देगी।गजब का लुक टेस्टिंग के दौरान नजर आई जैको J5 पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी। इसके फोटो को मोटरऑक्टेन ने शेयर किया है। हालांकि, इसके डिजाइन से साफ है कि भारत में आने वाला मॉडल ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली J5 जैसा ही हो सकता है। इसमें खास तरह की हेडलाइट्स, टेललाइट्स, ग्रिल और रियर स्पॉयलर देखने को मिलते हैं। टेस्टिंग में दिखी एसयूवी हाइब्रिड...