नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को दीपावली के मौके पर भेजी बैंक खाते में 141.88 करोड़ की राशि नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दीपावली के मौके पर मंगलवार को दिल्ली सरकार ने 15 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की राशि उनके बैंक खाते में भेजी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राशन कार्डधारक परिवारों को यह आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि भेजी। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आदि मौजूद रहे।

योजना का उद्देश्य और सहायता इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने घोषित संकल्पों को पूरा ...