रांची, जून 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने नामकुम समेत कई इलाकों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने गिरोह के सरगना समेत रिसिवर को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पुरुलिया निवासी गिरोह का सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद राजा उर्फ साहिल और रिसीवर महारानी ज्वेलर्स के संचालक कृष्णा कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने सोना-चांदी के जेवरात, एक लाख नगदी, देसी पिस्टल व गोली समेत अन्य चीजें बरामद की हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि नामकुम के केतारीबगान स्थित दीपक कुमार उर्फ पिंटू के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 27 मई को 15 लाख के जेवरात, 30 हजार नगदी समेत अन्य चीजें चोरी कर ली थीं। इसको लेकर मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जब मामले क...