नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- गया जी, कार्यालय संवाददाता: दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की साजिश रचने और परिजनों से 15 लाख रुपये फिरौती मांगने वाले युवक की चालाकी पुलिस की तकनीकी जांच के आगे नहीं टिक सकी। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपहरण का नाटक करने वाले युवक बिट्टू और उसके साथी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, साजिश में शामिल तीसरे आरोपी रॉकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपने माता-पिता से रुपये ऐंठने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी तैयार की थी।15 लाख के लिए अपहरण की झूठी कहानी मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले का है। यहां का रहने वाला बिट्टू शहर की एक दुकान में काम करता है। पुलिस के अनुसार, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपह...