हरिद्वार, फरवरी 16 -- सिडकुल पुलिस ने फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नितेश शर्मा के अनुसार, वर्ष 2024 में राकेश कुमार की तहरीर पर मोहित अग्रवाल समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने फोरेक्स ट्रेडिंग और सामान की खरीद के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की थी। मुकदमे के बाद से नामजद आरोपी फरार थे। मोहित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी स्तर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। अंततः मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहित (42) पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी शाहपुर बम्हेटा गाजियाबाद को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत और होमगार्ड आफताब शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.