15 लाख की चोरी कर खरीदी बाइक, गर्लफ्रेंड संग गए मनाली
कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी पुलिस ने मार्केटिंग मैनेजर के बंद घर से 15 लाख रुपये का माल पार करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों की पहचान बर्रा गांव निवासी प्रकाश गौतम उर्फ पोली, ईशू गौतम उर्फ रोनी उर्फ आदर्श, रविदासपुरम निवासी सोनू उर्फ अभिषेक और गुजैनी आई ब्लाक निवासी अजय राजपूत के रूप में हुई। आरोपित गर्लफ्रेंड को घुमाने और महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मैनेजर के घर चोरी के बाद सभी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मनाली घुमाने गए थे, साथ ही स्पोर्ट्स बाइक भी खरीदी। पुलिस ने रविवार रात चारों को रविवार देर रात पतरसा मोड़ के पास से पकड़ा। उनके पास से चोरी के रुपयों से खरीदी बाइक, चेन, अंगूठी, घड़ी, पायल, चांदी के सिक्के और 20 हजार की नकदी समेत 81 यूएस डालर व 15 यूएई दिरहम भी बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.