बिजनौर, मार्च 7 -- बिजनौर। नगीना के चर्चित डॉ. राजकुमार हत्याकांड की जांच में दोनों डॉक्टरों के बीच साझेदारी और विवाद की कहानी सामने आई है। कभी मृतक डा राजकुमार और हत्यारोपी डा नीरज कुमार करीबी दोस्त हुआ करते थे। पूछताछ में सामने आया कि डॉ. नीरज और डॉ. राजकुमार वर्ष 2018 में गाजियाबाद के यथार्थ हॉस्पिटल में साथ काम करते थे और दोनों में दोस्ती भी थी। डा नीरज ने ही डा राजकुमार को गाजियाबाद से नगीना बुलाया था। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में डॉ. नीरज और डॉ. राजकुमार ने मिलकर नगीना में सुमित्रा नर्सिंग होम की स्थापना की थी। नर्सिंग होम शुरू करने के लिए दोनों ने करीब 15 लाख रुपये का लोन भी लिया था।बताया जाता है कि नर्सिंग होम के संचालन के दौरान दोनों के बीच यह तय हुआ था कि सबसे पहले लोन चुकाया जाएगा। शुरुआती समय में दोनों मिलकर अस्पताल का संचा...