मथुरा, जून 2 -- थाना जैंत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने हाइवे से जैत-सुनरख रोड पर घेराबंदी करते हुए महिला समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत की 60 ग्राम अत्यंत दुर्लभ और महंगी नशीली ड्रग 'ओजी' ( टेट्रा हाइड्रो कैनाबिनोल) बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार उप निरीक्षक मनोज कुमार, अंकित चौधरी और महिला उप-निरीक्षक प्रिया सिवाच पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सुबह करीब छह बजे सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हाइवे पर जैंत-सुनरख रोड पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिला समेत तीन लोगों क...