15 लाख का गांजा बरामद, प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, मई 30 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महदेवा गांव में छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस ने राजदेव यादव के भूसी घर से एक क्विंटल गांजा बरामद कर लिया। यह गांजा प्लास्टिक के पैकेट में था और बोरा में भरकर रखा गया था। इसकी कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपयें आंकी गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब पहुंची तो घर के सभी लोग फरार हो गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- 15 लाख का गांजा बरामद, प्राथमिकी दर्ज मौके पर सीओ अमर कुमार चौधरी भी थे। बतादें कि इससे पूर्व भी लौकही थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.