पश्चिमी सिंहभूम, जून 1 -- पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कराईकेला के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर 1 जून 2026 को विधिवत इश्तहार चिपकाया गया। इनमें 15 लाख का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है। पुलिस ने जिन नक्सलियों के घर इश्तहार चिपकाया गया है, उनमें पहला नाम सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम का है। वह पिता साधु चरण कायम का पुत्र है और कूदाबुरु गांव का रहने वाला है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। दूसरा नाम रतन दांगील का है। वह पिता सुरेश दांगील का पुत्र है और टेंडरसई गांव का निवासी है। तीसरी नक्सली रिशिव उर्फ जीवरी उर्फ ऊषा सोय है। वह पिता कुंदा सोय की पुत्री है और माइलीपी गांव की रहने वाली है। तीनों सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। किस मामले में ...