इटावा औरैया, जनवरी 29 -- रक्तदाता समूह के सदस्यों ने राधा स्वामी हॉस्पिटल में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. समीर पांडेय, डॉ. ललित चौधरी, डॉ. अभिषेक दुबे ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और राष्ट्रीय पर्व पर ऐसा कार्य करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। रक्तदाता समूह के सचिव पंकज भदौरिया ने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर को सौंपा गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की समय पर सहायता की जा सके। सभी रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डा. साक्षी पोरवाल, प्रियंका यादव, शालिनी, मंजेश कुमारी, सुमन यादव, डा. बृजेश प्रजापति, असित यादव, अंकित, सौरभ त्रिपाठी, अभिषेक भदौरिया, विपिन यादव, सतेंद्र यादव, देवे...