15 म्यूल खातों पर साइबर ठगी के लाखों रुपये मंगाए, तीन धराए
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कई बैंकों में खोले गए 15 म्यूल खातों का साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने बोचहां थाना के आदि गोपालपुर गांव में छापेमारी की। पुलिस ने गांव से अरविंद तिवारी और सोहिल तिवारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों से पहले पुलिस ने प्रियांशु नामक युवक को मुजफ्फरपुर से उठाया है। उसने ही साइबर ठगी के लिए बोचहां के युवकों से कमीशन पर म्यूल एकाउंट लिए थे। साइबर थाने की पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध सुरक्षा इकाई से मिली म्यूल खातों की जांच के दौरान तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ और छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगे कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी। अब तक की जांच में स्पष्ट है कि 15 म्यूल खातों में 10 से अधिक राज्यों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.