15 मौतों के जिम्मेदार सुरेंद्र ने बनाई 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित
लखनऊ, अगस्त 26 -- अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड के जिम्मेदार भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पुलिस ने चिह्नित कर उसे सूचीबद्ध कर लिया। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक सुरेंद्र की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति सिर्फ सीतापुर में है। मदेयगंज में करोड़ों का आलिशान मकान है। अलीगंज में एक और भवन है। इसके अलावा लखनऊ समेत प्रयागराज में कई संपत्तियां हैं। अलीगंज पुलिस पहले फेस में मकान की कुर्की की कार्रवाई करने के लिए 82 और 83 की कार्रवाई करेगी। इसके लिए इंस्पेक्टर व मामले के विवेचक इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने सारे दस्तावेज तैयार कर लिए है। अग्निकांड के बाद से सुरेंद्र फरार है। सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। अब पुलिस उसे भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.