चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत के निर्देश पर पुलिस महकमे ने 15 मुकदमों में बरामद 592.243 किलो अवैध गांजा का विनिष्टीकरण कराया है। सीओ सिटी अरविंद वर्मा एवं जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में मारकुंडी के दो, रैपुरा दो, बहिल पुरवा दो, राजापुर एवं कोतवाली कर्वी के एक मुकदमे से संबंधित गांजा को पुलिसकर्मियों ने नष्ट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...