गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। बेलघाट बाजार से लौट रही एक युवती का खोया पर्स महज 15 मिनट में बरामद कर बेलघाट पुलिस ने उसे सकुशल वापस कर दिया। मंगलवार को युवती ने सूचना दी कि ऑटो से घर जाते समय उसका पर्स रास्ते में गिर गया, जिसमें नगदी, मोबाइल फोन और आभूषण थे। पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। दरोगा आशीष त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय कुमार व महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स बरामद कर युवती को सौंप दिया। इस पर पीड़िता व परिजनों ने पुलिस की सराहना की। यह भी पढ़ें- पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल लौटाया यह भी पढ़ें- जीआरपी ने 77 हजार से भरा बैग खोजकर लौटाया यह भी पढ़ें- खोया हुआ फोन पाकर पीड़ितों के खिले चेहरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.