एएनआई, अप्रैल 5 -- Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार रात बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक वाहन में दो बच्चों सहित कुल 22 लोग सवार थे। पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी और भुंतर की ओर उतरते समय वाहन नियंत्रण खो बैठा। यह भी पढ़ें- कुल्लू मनाली, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत 12 शहर; देहरादून से अब रोजाना 34 फ्लाइट15 मिनट पहले खराब हुए ब्रेक का पता लगा हादसे में घायल गाइड दीनू सैफी ने एएनआई को बताया, "...