नई दिल्ली, मार्च 18 -- शाओमी (Xiaomi) ने कुछ समय पहले ही अपनी पहली गाड़ी SU7 सेडान के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया था। शाओमी ने इन बदलावों पर लगभग दो साल तक काम किया, ताकि गाड़ी को ड्राइवरों के लिए और भी बेहतर बनाया जा सके। यह अपडेट दिखाता है कि कंपनी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ मुकाबला करने को लेकर कितनी गंभीर है। अब यह सिर्फ एक फोन बनाने वाली कंपनी नहीं रही, जो होम अप्लायंस के साथ प्रयोग कर रही हो। दरअसल, कंपनी ने SU7 के नए मॉडल के लिए 19 मार्च का दिन तय किया गया है। इसी दिन अपडेटेड शाओमी SU7 आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 30 लाख रुपए से शुरू कीमतकंपनी इसे सबसे पहले चीन में बिक्री के लिए लाएगी। वहीं, इसकी कीमत RMB 229,900 से RMB 309,900 के बीच होगी, जो लगभग $33,320 से $44,910 (करीब 30 लाख रुपए से 41 लाख रुपए) के ब...