सहारनपुर, मार्च 14 -- अंबेहटा। 15 मार्च से किसानों से ग्रामीण सहकारी समिति पर गेहूं की खरीद होगी। गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी रोहित पवार ने बताया खरीद केंद्र पर 15 दिनों से किसानों के रजिस्ट्रेशन किया जा रहे हैं। किसानों को इस वर्ष 2575 रुपए प्रति कुंतल का रेट दिया जाएगा। बैंक से तत्काल भुगतान की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गेहूं को तौला जाएगा। केंद्र पर करीब 2000 कट्टे बारदाने के उपलब्ध हो चुके हैं। केंद्र के उच्च अधिकारियों ने 15000 कुंतल का टारगेट दिया हुआ है। किसानों के समिति पर रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। गेहूं बेचने के लिए पहले से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.