गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। छपरा-थावे रेलखंड पर आगामी 15 मार्च से थावे-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन परिचालन की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। ट्रेन प्रतिदिन पटना जंक्शन से दोपहर 12:10 बजे खुलेगी और जिले के दिघवा दुबौली, सिधवलिया, रतनसराय व गोपालगंज स्टेशन पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन प्रतिदिन रात 8:05 बजे थावे जंक्शन से खुलेगी और जिले के गोपालगंज, रतनसराय, सिधवलिया व दिघवा दुबौली होते हुए अगले दिन सुबह 3:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में जनरल क्लास के 22 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 24 कोच लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि छपरा-थावे रेलखंड पर चलने वाली एकमात्र थावे-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन के बंद होने से जिले के लोगों क...