अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: 2026 के अंतर्गत अलीगढ महानगर के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्गों को लेकर मंगलवार को एसजेडी पब्लिक स्कूल पर बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला दो दिवसीय होगी, जिसमें कुल सात सत्र होंगे। सातों सत्रों के प्रत्येक मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में विषयवार अलग-अलग वक्ता होंगे। प्रथम दिवस तीन सत्र (इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान और कार्य पद्धति) को लेकर प्रशिक्षण होगा। वहीं द्वितीय दिवस में चार सत्र(कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धि और सोशल मीडिया) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से तीन मंडलों ( जयगंज, मडराक और सिविल लाइन) में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.