नई दिल्ली, मार्च 12 -- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे मीन संक्रांति भी कहा जाता है। खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से शनि देव मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य और शनि को परस्पर शत्रु ग्रह माना जाता है, लेकिन दोनों के बीच पिता-पुत्र का संबंध भी बताया गया है। इसलिए इनकी युति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम भी दे सकती है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभ देने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-मेष राशि- करियर में लाभ होगा मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी करने ...