रांची, मार्च 12 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने है। रांची समेत राज्य में गुरुवार को मौसम कुछ हद तक साफ रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, 15 मार्च से रांची समेत झारखंड में फिर बादल छाएंगे और तेज हवा और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहे। वहीं, सुबह में हल्का कुहासा रहा। दिन में धूप भी खिली। पिछले 24 घंटे की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री बढ़ा। इस दौरान बारिश होने पर इसमें गिराटव की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- इजरायल-ईरान में तनाव का झारखंड में भी असर, इन गैस सिलेंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.