कानपुर, मार्च 8 -- चिड़ियाघर में सांप घर खुलने का इंतजार खत्म होने वाला है। 15 मार्च से सांप घर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। सर्दी के मौसम में सांपों के सुषुप्तावस्था में जाने की वजह से सांप घर नवंबर में पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। चिड़ियाघर में पशु-पक्षियों के साथ पर्यटक सांप घर जाना बेहद पसंद करते हैं। सांप घर 15 नवंबर से 15 मार्च तक बंद होने की वजह से पर्यटक सांपघर में सांपों को नहीं देख पा रहे हैं। तापमान बढ़ने की वजह से सांपों में हलचल देखी जा रही है। कंबल और पुआल के नीचे से बाहर निकल रहे हैं।चार माह बाद सर्प करेंगे भोजन : सुषुप्तावस्था में जाने से पहले ही सांप भोजन करते हैं। सुषुप्तावस्था बाद ही दोबारा सांप भोजन करते हैं। बताते हैं कि 15 मार्च से सांपों को भोजन में जिंदा चूहे दिए जाएंगे, जिनका वह शिकार करते हैं। बता दें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.