कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने की। इसमें स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की गहन एवं बिंदुवार समीक्षा की गई। पिछली बैठक की अनुपालन आख्या पूर्ण न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अवशेष सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड हर हाल में 15 मार्च तक बनाए जाएं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि जनपद में लगभग 6 लाख पात्र लाभार्थियों के कार्ड अभी भी लंबित हैं, जिस पर गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर प्रभावी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.