गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को फार्मर रजिस्ट्री के 10 प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखा रवाना किया। किसानों से आग्रह किया कि सरकारी की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ निरंतर उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री 15 मार्च तक अवश्यक करा लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले लाभार्थी किसान इस बार चूक गए तो अगली बार पीएम सम्मान निधि किस्त से वंचित भी होना पड़ सकता है। तारामंडल एरिया से प्रचार वाहनों को रवाना करते हुए रवि किशन शुक्ला ने बताया कि अब तक कृषि और राजस्व विभाग ने मिल कर जनपद के 306361 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार की है। इनमें से 296302 ऐसे किसान हैं जो पीएम किसान योजना लाभार्थी जबकि पीएम सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की जनपद में संख्या 5.57 लाख है। इसलिए जो किसान भाई अभी तक फार...