लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। व्यवहार न्यायालयों में परिचारी/चपरासी/आदेशपाल पद पर नियुक्ति के लिए 15 मार्च को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने की। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लखीसराय जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.