रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा 15 मार्च को रांची क्लब हॉल में 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी लगेगी। रांची क्लब लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न रंगों और किस्मों के गुलाबों के साथ शिल्प, पेंटिंग, फोटोग्राफी और गुलाब सजावट का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश मुंजाल ने बताया कि प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ फूल को किंग ऑफ द शो तथा दूसरे सर्वश्रेष्ठ को क्वीन ऑफ द शो का पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ फ्लोरीबंडा को प्रिंस ऑफ द शो और सर्वश्रेष्ठ मिनिएचर को प्रिंसेस ऑफ द शो से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को व्यक्तिगत, संस्थागत, भारतीय गुलाब, नौसिखिए, गुलाब का असीमित प्रदर्शन, गुलाब सजावट और पेंटिंग-क्राफ्ट-कढ़ाई सहित सात श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें कुल 59 सेक्शन ...