बलरामपुर, मार्च 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज की एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.आर. चौरसिया ने कहा कि स्वर्गीय बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। बताया कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने समाज के उत्थान और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें लोक अदालत का जनक भी माना जाता है। डॉ. चौरसिया ने बताया कि बाबू जी की जयंती 15 मार्च को झारखंडी मंदिर, बलरामपुर शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने समाज के सभी जागरूक लोगों से कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर रामेश्वर चौरसिया, रामचंद्र, नवल किशोर, राजीव, प्रदीप, संदीप, अजय व अनुभव चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...