जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने मानगो की सिख संगत से अपील की है कि वह आगामी 15 मार्च की आमसभा में सरदार भगवान सिंह का इस्तीफा ले और उन्हें घर भेज दे। तकरीबन पिछले 10 साल से वह प्रधान पद पर काबिज है और आम सभा के मौके पर ट्रक ट्रेलर के सिख ड्राइवर को लेकर पहुंच जाते हैं, जो मानगो के और जमशेदपुर के बाहर के होते हैं।इतना ही नहीं वह अपने साथ गुरुद्वारे में केश कत्ल करा रखे लोगों को ले आते हैं। जब कि उनका काम सिखी मर्यादा परंपरा सिद्धांत में परिपूर्ण लोगों को बैठक में आने देना चाहिए। वे किस मुंह से धार्मिक दीवान में लोगों को अमृत पान कर गुरु का सिख बनने का संदेश देते हैं जब कि आचरण उल्टा है। कुलविंदर सिंह के अनुसार मानगों की सिख संगत को समझ जाना चाहिए कि वह केवल अपना और अपने धंधे का भला चाहते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.