शाहजहांपुर, मार्च 10 -- मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महानगर, जिला और नगर विधानसभा कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। बैठक में 15 मार्च को बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर 15 मार्च को पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसआईआर में लंबित नोटिसों के निस्तारण और प्रत्येक बूथ पर मतदाता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणजय सिंह यादव, विजय सिंह, रामसूरत यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...