गोपालगंज, मार्च 13 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में 15 मार्च को 12वीं बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। उसी दिन मैराथन दौड़ के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग दौड़ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राम और सचिव अजीत द्विवेदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता लगातार 12 वर्षों से आयोजित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में अशोक मददेशिया, संदेश पाण्डेय, धनंजय यादव, आशुतोष पाण्डेय, मनोज कुमार राय, नरेन्द्र गुप्ता, रितेश शर्मा, नंदजी मिश्र, प्रवीण पाण्डेय और अजय पाण्डेय आदि जुटे हैं।

हि...