अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा गुरूवार को मेयर प्रशांत सिंघल से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने मेयर प्रशांत सिंघल से वार्ता करते हुए कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कें 15 माह बाद भी पूर्ण नहीं हो सकी हैं। पिछले साल जनवरी में खैर रोड हीरानगर से नांदा पुल तक नाला व सड़क चौड़ीकरण निर्माण शुरू हुआ था। जो अभी तक पूरा नही हो सका है। नगरायुक्त व मेयर ने आमजन से विभिन्न बैठकों में मार्च 2026 तक पूरा होने का वायदा किया था लेकिन फिर भी अभी तक सड़क, खरंजे नाले पूर्ण नहीं हो सके। जिसके कारण ज्यादातर समय जाम लगा रहता है। व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कार्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.