बेगुसराय, मार्च 10 -- भगवानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में मंगलवार को 15 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। विभिन्न गांवों की महिलाएं बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में उपस्थित हुई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. दिलीप कुमार ने बताया कि 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। मौके पर एएनएम श्वेता, तनुजा, जीएनएम बेबी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...