कटिहार, मार्च 14 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र जनसंख्या नियंत्रण एवं मातृ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में परिवार नियोजन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 15 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। शिविर में दूर दराज के गांव से आई महिलाओं ने स्वेच्छा से भाग लिया और परिवार नियोजन के महत्व को समझते हुए ऑपरेशन करवाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र में संपर्क स्थापित कर महिला एवं पुरुषों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करते हैं। तथा तिथि निर्धारण उपरांत शिविर आयोजित कर बंध्याकरण किया जाता है। साथी लाभुकों को सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.