15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी, 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले
नई दिल्ली, मई 12 -- यूपी के लखनऊ में चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर मेगा ब्लॉक लिया जाना है। जिसके चलते 15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी चारबाग स्टेशन पर नहीं आएगी। यह कानपुर सेंट्रल पर यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से झांसी के लिए चलेगी। इसके अलावा 12 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुल 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलें गए हैं। रेलवे के अनुसार, लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी और लखनऊ-बालामऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी को उक्त अवधि में आलमबाग स्टेशन से चलाया जाएगा। यह ट्रेनें आलमबाग स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। चारबाग स्टेशन पर नहीं आएंगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, ओखा एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर, अयोध्या कैंट-दिल्ली, पुने-गोरखपुर, बरेली-प्रयाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.