बक्सर, मई 12 -- बक्सर। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में 15 मई को "नाद अर्चना - संगीत बैठक" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. मेजर पीके पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी समिति की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निकेश पांडेय, गुलशन सिंह व अभिनव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहतास कुमार गोयल, सुकृति मिश्रा, डॉ. हिमांशु पांडेय, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. सुनील त्रिपाठी, संदीप सिंह व रंजन दुबे सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका है। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...