देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। पेंशनर भवन के सभागार में गुरुवार को झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज देवघर की विशेष बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर की जयंती तथा भारतीय सनातनी परंपरा के अनुसार सतुवान के अवसर पर सत्तू गुड़ का प्रसाद वितरण तथा चंदन टीका लगाकर एक दूसरे से परस्पर गले मिलकर उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विगत वर्षों की भांति शीतल जल प्याऊ खोलने का भी निर्णय लिया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन स्मृति शेष कुमार अंबुज उर्फ सोनू के पुण्य तिथि पर 29 अप्रैल को किया जाएगा। झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज देवघर स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 15 मई को रजत जयंती समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 29 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय आम सभा सह त्रै-वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर शाखा सचिव जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.