पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण और प्राकृतिक खेती के लिए सक्रिय संस्था प्रकृति मित्र के संयोजक डॉ शंभु कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 15 मई को पर्यावरण जागरूकता और पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी सह डिप्टी डायरेक्टर बिहार पुलिस अकादमी राजगीर प्राणतोष कुमार दास मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि पौधारोपण करेंगे साथ ही साथ कम्युनिटी पुलिस के सदस्य तथा एनसीसी के कैडेट्स कार्यक्रम में सहभागिता दिखाएंगे। यह कार्यक्रम पौधारोपण की हरित शुरुआत के रूप में शुरु होगी जो आगामी पर्यावरण दिवस तक चलेगी। इस दौरान गांव गांव में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा और छोटी छोटी संगोष्ठियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 मई को पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम इस दौरा...