प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को फाफामऊ क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी गौरव कुमार मल्ल के नेतृत्व में संजय सिंह व अन्य के मलाक चतुरी में 10 बीघा जमीन और घनश्याम गुप्ता व जयसिंह के हथिगहां में पांच बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...