प्रयागराज, मार्च 24 -- पीडीए ने मंगलवार को पीपलगांव में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान वाजित अली के 10 बीघा जमीन व शकील और दानिश के पांच बीघा जमीन अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसके बाद सभी कब्जा करने वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस दौरान पीडीए प्रवर्तन दल और एयरपोर्ट थाने की फोर्स मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...