चतरा, मई 21 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जपुआ टोला में निवास कर रहे आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को अब बिजली की सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री उज्ज्वला ज्योति योजना के तहत यहां के 15 बिरहोर परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी घरों में बिजली मीटर भी लगाए जाएंगे तथा लाभुको प्रतिमाह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा।इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने जपुआ टोला पहुंचकर लाभुक परिवारों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान परिवारों की स्थिति, आवास एवं विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। उन्होने बताया कि सभी पात्र परिवारों को जल्द ही विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। बिरहोर परिवारों ने बताया कि वर्षों से वे मूल...