बागपत, मार्च 9 -- बागपत। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को बागपत शहर के जैन इंटर कॉलेज में हुई। कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा में 147 विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान सतर्कता बरती गई है। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा के लिए सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय संचालित किया था। मेरठ मंडल के लिए केवल एक ही विद्यालय बुलंदशहर के कौंदु गांव में संचालित है। विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले से आवेदन मांगे गए। रविवार को विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। विभिन्न विद्यालयों से कक्षा छह में प्रवेश के लिए 79 बच्चों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें से 71 उपस्थित हुए और आठ बच्चे अनुपस्थित रहे। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 83 बच्चों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें से 76 बच्चे उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.