15 फीसदी बढ़ी बिजली खपत, लो वोल्टेज से उपकरण हुए ठप
बहराइच, मई 21 -- बहराइच,संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग अचानक 15 फीसदी बढ़ गई है। बढ़ती खपत और हैवी लोड के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लो वोल्टेज की समस्या गहरा गई है। वोल्टेज गिरने से कूलर, पंखा, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वोल्टेज इतना कम आ रहा है कि कूलर में सिर्फ आवाज आती है, हवा नहीं देता। पंखे धीमी गति से चल रहे हैं और फ्रिज बर्फ नहीं बना पा रहे। जिले में बिजली की खपत तेजी से बढ़ गई है। पिछले सात दिनों में डिमांड सामान्य दिनों की अपेक्षा 15 फीसद तक बढ़ी है। लिहाजा हैवी लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है। नतीजा, हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग और धड़ाधड़ फाल्ट हो रहे हैं। ग्रामीण फीडरों की हालत और खराब है। कई गांवों में 8-10 घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। शहर के मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.